Lok Sabha Election 2024: पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा तो उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को मिला BJP Lok Sabha टिकट

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 13, 2024, 08:11 PM IST

BJP Delhi 2nd Lok Sabha Candidate List 2024: दिल्ली की लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरी लिस्ट के मुताबिक पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा तो वहीं उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया बीजेपी उम्मीदवार होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया
  • बीजेपी ने पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया है
  • पूर्वी दिल्ली से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने चुनाव लड़ने से कर दिया था इंकार

BJP Delhi Second Lok Sabha Candidate List 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, इसमें दिल्ली की बची दो सीटों के लिए भी नाम शामिल हैं बुधवार यानी 13 मार्च को दिल्ली की लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरी लिस्ट आ गई है, इसके मुताबिक पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा ( harsh malhotra) को तो वहीं उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया (yogendra chandolia) को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है, गौर हो दिल्ली की पांच लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं।

Delhi BJP Candidate List

पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा तो उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को मिला BJP टिकट

उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट

उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है गौर हो कि इससे पहले यहां से गायक हंसराज हंस सांसद हैं, इस दफा बीजेपी ने हंसराज हंस का टिकट काट दिया है उनके स्थान पर इस बार योगेंद्र चंदोलिया को मौका दिया गया है, योगेंद्र चंदोलिया नॉर्थ दिल्ली एमसीडी के मेयर रह चुके हैं और दिल्ली बीजेपी के महासचिव हैं।

End of Feed