Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BSP में सबसे बड़ी टूट, सभी 10 सांसद छोड़ेंगे मायावती का साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2024, 02:32 PM IST

BSP Mayawati, Lok Sabha Election 2024 News: पार्टी सूत्रों ने कंफर्म किया है कि लोकसभा चुनाव से पहले बसपा के सभी 10 सांसद पार्टी छोड़ देंगे। इनमें से 4 बीजेपी, तीन सपा व तीन कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

UP ,Lok Sabha Election 2024 News in Hindi: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के सभी 10 सांसद बसपा छोड़ने की तैयारी में हैं। अगर ऐसा होता है तो लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में अब तक की सबसे बड़ी टूट होगी। जानकारी के मुताबिक, बसपा के कुछ बीजेपी के संपर्क में हैं तो कुछ सपा व कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने कंफर्म किया है कि बसपा के सभी 10 सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं। इसमें 4 सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं। वहीं तीन सपा व तीन कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ेंगे।

Mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती

बता दें, अमरोहा से सांसद दानिश अली पहले ही बसपा छोड़ चुके हैं और वह कांग्रेस में जल्द ही शामिल हो सकते हैं। बीते दिनों वह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी दिखाई दिए थे। माना जा रहा कि दानिश अली अमरोहा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, अफजाल अंसारी ने हाल ही में बसपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी, जिसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें गाजीपुर से ही मैदान में उतारा है।

End of Feed