महाराष्ट्र में अब ननद-भाभी की लड़ाई, सुप्रिया सुले के खिलाफ पत्नी को उतारने जा रहे अजित पवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2024, 09:14 AM IST

Maharashtra Politics: बारामती सीट पवार फैमिली का गढ़ मानी जाती है। खुद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार भी इसी सीट से विधायक भी हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक शरद पवार 1996 से 2004 तक इस सीट से लगातार सांसद रहे हैं। 2009 से यहां पर सुप्रिया सुले सांसद हैं।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सबसे बड़े सियासी कुनबे में छिड़ी चाचा-भतीजे की लड़ाई अब ननद और भाभी के बीच आ गई है। दरअसल, खबर है कि अजित पवार बारामती लोकसभा सीट से सांसद व छोटी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को उतार सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो महाराष्ट्र की इस सीट पर मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। बता दें, बारामती सीट पवार फैमिली का गढ़ मानी जाती है और 1996 से इस परिवार का यहां पर एकतरफा कब्जा रहा है।

Sunetra Pawar- Ajit Pawar- Supriya Sule

सुप्रिया सुले के खिलाफ पत्नी को उतार सकते हैं अजित पवार

इतना ही नहीं खुद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार भी इसी सीट से विधायक भी हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक शरद पवार 1996 से 2004 तक इस सीट से लगातार सांसद रहे हैं। 2009 से यहां पर सुप्रिया सुले सांसद हैं।

End of Feed