वायनाड में प्रियंका का जादू, तो यूपी में अखिलेश पर योगी भारी, जानिए 46 विधानसभा, 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनावों का हाल

दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ ही इस बार दो लोकसभा सीटों वायनाड और नांदेड़ पर भी उपचुनाव हुए। कुल 46 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए और खास पर निगाहें रहीं उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर।

Lok Sabha And Vidhan Sabha Bypoll Results 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों के साथ ही आज 15 राज्यों की कुल 46 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव नतीजे सामने आ रहे हैं। इनमें से केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा बड़ी जीत दर्ज करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से अपने पहले मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे चल रही हैं और उनकी बड़ी जीत निश्चित है। उधर, उत्तर प्रदेश में जिन नौ सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें से पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा, एक सीट पर सहयोगी आरएलडी जबकि तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे है। यूपी उपचुनाव के नतीजों को 2027 विधानसभा चुनावों के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।

Bypoll results 2024

उपचुनाव नतीजे 2024 का हर अपडेट

वायनाड में चला प्रियंका का जादू

वायनाड लोकसभा उपचुनाव में तीन घंटे की मतगणना के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने दो लाख से अधिक वोटों से अपनी बढ़त बना ली। सुबह 11.23 बजे चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, प्रियंका को 3,17,983 वोट मिले, एलडीएफ के सत्यन मोकेरी 1,08,810 के साथ दूसरे और बीजेपी की नव्या हरिदास 60,692 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

End of Feed