Telangana Chunav: तेलंगाना में वोटरों को लुभाने के लिए नेता अपना रहे हैं प्रचार के अजब-गजब तरीके

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 15, 2023, 02:27 PM IST

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना के मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उम्मीदवार पुववाड़ा अजय कुमार ने चुनाव प्रचार के दौरान खम्मम में बाल काटने का हुनर आजमाया। कुमार, खम्मम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हैं।

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राजनेता सड़क के किनारे भोजनालय में डोसा बनाने और खेत में फसल काटने से लेकर सैलून में कैंची चलाने का हुनर आजमाने तक, मतदाताओं को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चाहे स्थानीय उम्मीदवार हों, या उनके लिए प्रचार करने वाले उनकी पार्टी के नेता हों, मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए वे तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, खासकर तब, जब मीडिया आसपास हो।

EVM

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023।

ओवैसी ने इडली और डोसे का आनंद लिया

पिछले महीने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तेलंगाना में अपने चुनाव अभियान 'विजयभेरी' के दौरान एक डोसे वाले की गुमटी पर रुके और डोसा बनाया। बाद में गांधी ने गुमटी के मालिक से भी बातचीत की। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी चुनाव प्रचार के लिए 'पद यात्रा' के दौरान अपने समर्थकों के साथ एक भोजनालय में बैठकर इडली और डोसे का आनंद लिया।

End of Feed