BJP कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी का संबोधन, कहा- डबल इंजन की सरकार नहीं रहने पर जनता पर पड़ती है डबल मार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 27, 2023, 11:29 AM IST

आज पीएम मोदी ने कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने पढ़ें-

PM Modi Interacts with BJP Workers: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार शुरू करने जा रहे हैं। आज पीएम मोदी ने कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा एजेंडा आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त करना और नौजवानों के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना है।

PM Modi Interacts with BJP workers Karnataka

BJP कार्यकर्ताओं को पीएम का संबोधन

क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने पढ़ें-

  • कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा, मैं राज्य के लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए कुछ दिनों में कर्नाटक का दौरा करूंगा। राज्य में प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं ने कहा है कि उन्हें वहां के लोगों का भरपूर स्नेह मिल रहा है। यह भाजपा में लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

End of Feed