Karnataka में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- 'सरकार सभी भ्रष्ट नेताओं की जांच करेगी, चाहे वे कितने भी खास क्यों ना हों'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 26, 2023, 05:20 PM IST

Rajnath Singh in Karnataka:रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को कर्नाटक के धारवाड़ में एक जनसभा को संबोधित किया उनके निशाने पर कांग्रेस पार्टी रही।

Rajnath Singh in Karnataka Election Campaign: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बुधवार को कांग्रेस (Congress) पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उसने सत्ता में आने के लिए ‘मजहब' का इस्तेमाल किया। सिंह ने विपक्षी पार्टी को कर्नाटक की सत्ता में रहने के दौरान धार्मिक आधार पर चार प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने के लिए भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल मुस्लिमों के तुष्टिकरण के लिए किया गया था।बेलगावी जिले के कागवाड़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, 'भारत के इतिहास में अगर कोई पार्टी है जिसने सत्ता में आने के लिए 'धर्म' या कहें कि 'मजहब' का सहारा लिया है तो वह कांग्रेस है।'

Rajnath Singh in Karnataka Election Campaign

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कर्नाटक के धारवाड़ में एक जनसभा को संबोधित किया

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा जबकि मतगणना 13 मई को कराई जाएगी।रक्षामंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस 'हिंदू, मुस्लिम और ईसाई की राजनीति करती है। इस तरह की राजनीति कभी नहीं की जानी चाहिए।'

End of Feed