Karnataka Chunav: 91 साल के बुजुर्ग शिवशंकरप्पा को कांग्रेस ने फिर उतारा मैदान में, बताया-सरपट दौड़ने वाला घोड़ा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 19, 2023, 07:33 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव बेहद करीब है यहां कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस में टक्कर है। आजकल पार्टियां चुनाव में युवाओं को तब्बजो दे रही है। लेकिन कांग्रेस 91 साल के विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा फिर मैदान में उतार दिया। यह जानकर लोग हक्का बक्का हैं।

Karnataka Assembly Election 2023: जहां एक ओर पार्टियां युवाओं को मौका दे रही है तो दूसरी को कांग्रेस अपने बुजुर्ग नेताओं पर भरोसा जता रहे हैं। कई बुजुर्ग विधायकों को टिकट तो मिला ही, उनमें से एक 91 साल के विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा को एक बार फिर मौका देकर पार्टी ने जता दिया कि बुजुर्गों में अभी दम बचा है। कर्नाटक में शमनूर शिवशंकरप्पा एक बार फिर विधानसभा चुनाव की तैयारी जुटे हुए हैं। वह वह चुनावी मैदान में खुद को सरपट दौड़ने वाला घोड़ा कहते हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता 5 बार के विधायक और पूर्व लोकसभा सदस्य शिवशंकरप्पा को दावणगेरे दक्षिण से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला है। शिवशंकरप्पा ने कहा कि मेरे पास जन समर्थन और भगवान का आशीर्वाद है और क्या चाहिए?

Karnataka Assembly Election 2023, Davanagere South

Karnataka Assembly Election 2023 : शमनूर शिवशंकरप्पा को कांग्रेस दिया फिर टिकट

मैं सबसे बड़े अंतर से चुनाव जीतूंगा- शिवशंकरप्पा

कांग्रेस विधायक शिवशंकरप्पा वास्तव में मध्य कर्नाटक में दावणगेरे के पर्याय बन गए हैं। मुस्कुराहट के साथ वह फिर से जीत हासिल करने का विश्वास व्यक्त करते हैं। शिवशंकरप्पा ने बढ़ती उम्र के बावजूद कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि घुड़दौड़ के लिए केवल सरपट दौड़ने वाले घोड़े को ही चुना जाता है। मैं ऐसा ही एक घोड़ा हूं। मैं सबसे बड़े अंतर से चुनाव जीतूंगा।

End of Feed