कांग्रेस के शहजादे को नहीं पता गरीबी क्या होती है, वो गरीबों का दर्द नहीं समझ सकते, अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 28, 2023, 03:39 PM IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अमित शाह ने एक बार फिर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेसी शहजादा' कभी गरीबों का दर्द नहीं समझ सकते है। कोई गरीब ही गरीबों का दर्द समझ सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गरीब ही गरीबों का दर्द समझ सकता है।
  • कांग्रेस के शहजादे गरीबी नहीं समझ सकते।
  • बीजेपी गरीबों के लिए काम करती है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। बीजेपी से सीनियर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवलगुंड विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब परिवार का कोई सदस्य ही गरीबों का दर्द समझ सकता है। गरीबी वही हटा सकता है जिसने गरीबी देखी है। कांग्रेस के शहजादे कभी गरीबों का दर्द नहीं समझ सकते। उनको तो ये भी पता नहीं है गरीबी क्या होती है। हमारी पार्टी गरीबों के लिए काम करने वाली पार्टी है।

Amit Shah attacks on Rahul Gandhi, Karnataka Assembly Election 2023

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

कांग्रेस ने मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत की

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। मैंने कहा हमने पीएफआई पर बैन लगा दिया। कर्नाटक को सुरक्षित किया। मैं इससे नहीं डरता। बीजेपी की सरकार ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर कर्नाटक के लोगों को सरक्षित किया है। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि हमें पीएफआई पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाना चाहिए।

End of Feed