Karakat Seat: पवन सिंह की एंट्री से काराकाट सीट पर त्रिकोणीय होगा मुकाबला, जानिए किसका बिगड़ेगा खेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 11:00 PM IST

Karakat Seat: साल 2008 में हुए परिसीमन में काराकाट लोकसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया। इस चुनाव में एनडीए के खाते में यह सीट राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खाते में गयी है। जबकि, महागठबंधन की ओर से यह सीट भाकपा (माले) के हिस्से में गयी है।

Karakat Seat: जो पवन सिंह बीजेपी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, वहीं अब एनडीए के बड़े नेता के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। पवन सिंह बिहार के काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, इस सीट से एनडीए खेमे के बड़े नेता उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से यह सीट भकापा माले के खाते में गई है।

End of Feed