झारखंड चुनाव: JMM ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट, बरहेट से ताल ठोकेंगे हेमंत सोरेन

झामुमो के 35 उम्मीदवारों में से मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो नाला से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से, सोनू सुदिव्य गिरिडीह से और बेबी देवी डुमरी से चुनाव लड़ेंगे।

Jharkhand Election JMM List: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची बुधवार को जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बरहेट से और कल्पना सोरेन को गांडेय से मैदान में उतारा गया है। हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी साइमन माल्टो पर 25,740 वोटों से जीत दर्ज की थी।

Hemant soren

बरहेट से चुनाव लड़ेंगे हेमंत सोरेन

इन सीटों पर दिग्गज उम्मीदवार

उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय उपचुनाव में अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार वर्मा पर 27,149 वोटों से जीत हासिल की थी। यह सीट झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। झामुमो के 35 उम्मीदवारों में से निवर्तमान मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो नाला से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से, सोनू सुदिव्य गिरिडीह से और बेबी देवी डुमरी से चुनाव लड़ेंगे।

End of Feed