Haryana: उस जजपा विधायक ने थामा भाजपा का दामन, जिसने BJP प्रदेश अध्यक्ष को हराया था चुनाव

चुनावी मौसम में पार्टी बदलने का चलन बेहद आम है। हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में BJP के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष को जिसने विधानसभा चुनाव हराया था, अब उसी जजपा विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कौन है वो नेता, आपको बताते हैं।

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक व पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, पार्टी के झज्जर के जिला प्रधान संजय कबलाना तथा पुलिस सेवा से हाल ही इस्तीफा देने वाले सुनील सांगवान ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

JJP MLA Joins BJP Haryana Assembly Elections 2024

जब सुभाष बराला को देवेंद्र बबली ने हराया था विधानसभा चुनाव।

भाजपा में शामिल हुए जजपा विधायक देवेंद्र बबली

पार्टी महासचिव अरुण सिंह, हरियाणा के सह-प्रभारी विप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर यह नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में भाजपा के पक्ष में हवा बह रही है और विधानसभा चुनाव में उसकी जीत सुनिश्चित है।

End of Feed