Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के लिए वोटिंग होने के बाद एग्जिट पोल सामने आए हैं जिसमें अलग-अलग बात कही गई है वैसे झारखंड के कई एग्जिट पोल में NDA की सरकार बनती हुई नजर आ रही है, यानी इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लग रहा है पर ये अभी अनुमान हैं, नतीजे तो 23 नवंबर को सामने आएंगे।
इस बार एनडीए की और इंडिया गठबंधन में कड़ा मुकाबला
झारखंड पर MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 42-47, कांग्रेस गठबंधन को 25-30 सीटें मिल सकती हैं। वहीं
JVC एग्जिट पोल में NDA को 40-44, कांग्रेस गठबंधन को 30-40 सीटें मिल सकती हैं। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल्स में झारखंड में NDA को 44-53, कांग्रेस गठबंधन को 25-37 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल्स में अलग ही तस्वीर सामने आ रही है इसके मुताबिक झारखंड में NDA को 25, इंडिया गठबंधन को 53 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं भास्कर रिपोर्टर्स पोल के मुताबिक झारखंड में NDA गठबंधन को 37-40, JMM गठबंधन को 36-39 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, यानी कि झारखंड में दोनों गठबंधन में बेहद कड़ा मुकाबला है, वहां पर बहुमत के लिए 41 विधायकों की दरकार है ऐसे में भास्कर रिपोर्टर्स पोल के अनुसार पांकी-कोडरमा से लड़े निर्दलीय सरकार के गठन में किंगमेकर बन सकते हैं।
निर्दलीय सरकार बनाने में अहम रोल अदा करेंगे?
भास्कर रिपोर्टर्स पोल के मुताबिक झारखंड के पांकी-कोडरमा से लड़े निर्दलीय सरकार बनाने में अहम रोल अदा करेंगे, इस रिपोर्ट के अनुसार पांकी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह और कोडरमा सीट से निर्दलीय शालिनी गुप्ता मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं।
'... तो ऐसे में तो बहुमत के लिए एक सीट की जरूरत पड़ेगी'
झारखंड में NDA गठबंधन 40 सीटें भी जीतता है तो ऐसे में तो बहुमत के लिए एक सीट की जरूरत पड़ेगी तब झारखंड की लोकल पार्टियां और निर्दलीय उम्मीदवार की भूमिका सरकार बनाने में बेहद अहम रहने वाले हैं।
