5 साल में 7 साल बढ़ गई CM हेमंत सोरेन की उम्र, BJP ने नामांकन पत्र पर उठाए सवाल

Jharkhand Election 2024: झारखंड के विधानसभा चुनाव में सीएम हेमंत सोरेन एक बार फिर बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इसी सीट पर चुनाव जीता था। हालांकि इस बार उनकी उम्र को लेकर विवाद पैदा हो गया है। पांच साल के दौरान उनकी उम्र में सात साल का इजाफा हो गया है।

Jharkhand Election 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने संथाल परगना की बरहेट विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन के साथ, जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसमें उन्होंने अपनी उम्र 49 साल बताई है। इसके पहले वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से चुनाव लड़ते हुए शपथ पत्र में अपनी उम्र 42 साल बताई थी। भारतीय जनता पार्टी ने इस पर सवाल खड़ा करते हुए उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है।

Hemant Soren

CM हेमंत सोरेन की उम्र पर खड़ा हुआ विवाद

भारतीय जनता पार्टी ने उठाए सवाल

शपथ पत्र में हेमंत सोरेन की ओर से पेश किए गए संपत्ति के ब्यौरे को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाए हैं। इस वर्ष उन्होंने अपने संपत्ति का ब्योरा देते हुए कई ऐसी जमीनों को विवरण दिया है, जिसे उन्होंने 2019 के पहले ही खरीदा था, लेकिन उस वक्त नामांकन पत्र में उनका उल्लेख नहीं किया गया था। 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल नामांकन पत्र में उन्होंने अपने नाम पर सिर्फ दो गैर कृषि भूखंडों पर अपना स्वामित्व बताया था, जबकि इस बार उन्होंने ऐसे 23 भू-खंडों का ब्योरा दिया है।

End of Feed