Jharkhand Election 2024: NDA में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति; भाजपा 68, आजसू 10, जेडीयू 2 और एलजेपी 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव

Jharkhand Election 2024: झारखंड में NDA की सीटों का बंटवारा हो गया है। यहां बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान और जेडीयू को भी सीटें मिली। बता दें कि झारखंड में दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। पहला चरण 13 नवंबर को तो दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा।

Jharkhand Election: भारतीय जनता पार्टी NDA सहयोगियों; ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के साथ आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मौजूदा समझौते के मुताबिक, AJSU 10 सीटों पर, जेडीयू 2 सीटों पर और लोजपा चतरा की एकमात्र सीट पर चुनाव लड़ेगी और भाजपा शेष 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Jharkhand Election 2024

झारखंड में NDA की सीटों का हुआ बंटवारा

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सीट शेयरिंग की दी जानकारी

राज्य भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, AJSU प्रमुख सुदेश महतो, केंद्रीय मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड में चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा के साथ, शुक्रवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस विषय में जानकारी दी। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड चुनाव एनडीए मिलकर लड़ेगा। चौहान ने कहा कि झारखंड में भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीटों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई है और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

End of Feed