Jharkhand Assembly Election- 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव- 2024 के लिए पार्टी का 'संकल्प पत्र' (घोषणापत्र) जारी कर दिया है। इस दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संजय सेठ, भाजपा झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संथाल परगना सहित पूरे झारखंड में सख्त कानूनी प्रक्रिया लागू कर अवैध घुसपैठ पर पूर्ण विराम लगाएंगे। घुसपैठियों द्वारा कब्जाई आदिवासी जमीन को वापस लौटाने के लिए कानून बनाएंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि आदिवासी महिलाओं से शादी करने वाले घुसपैठियों के बच्चों को आदिवासी दर्जा न दिया जाये ताकि आदिवासी समुदायों की भावी पीढ़ी अपने अधिकारों का वास्तविक लाभ ले सके।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया अपना का 'संकल्प पत्र'
झामुमो की सरकार ने केवल झारखंड को लूटा
संकल्प पत्र लॉन्च कार्यक्रम में बोलते हुए, भाजपा झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब भी भाजपा ने राज्य में शासन किया है झारखंड में विकास कार्य हुए हैं। जब भी भाजपा ने झारखंड में सरकार बनाई है, राज्य में विकास कार्य हुए हैं। जब भी झामुमो की सरकार बनी है, उन्होंने राज्य के लिए कुछ नहीं किया और केवल अपने परिवार का विकास किया है। उन्होंने 5 साल तक झारखंड को लूटा और कोई वादा पूरा नहीं किया। लोगों ने इस बार एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि घोषणापत्र में झारखंड के सभी समूहों सहित किसान, महिला, युवा, बुनियादी ढांचे और विकासात्मक विषयों, सब कुछ शामिल किया जाएगा। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि संकल्प पत्र में 150 संकल्प होंगे। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटें जीती थीं, भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं।
खबर अपडेट की जा रही है...
