Jharkhand Election: पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान आज, एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर, चंपई समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Jharkhand Election: पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड की मौजूदा सरकार के छह मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सीएम की कुर्सी से हटाए जाने के एक महीने बाद ही भाजपा में शामिल हुए चंपई सोरेन कोल्हान प्रमंडल की अपनी परंपरागत सीट सरायकेला से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से वह अब तक छह बार विधायक चुने गए हैं।

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान होगा। मतदान की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं औऱ सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं। पहले चरण में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। इंडिया ब्लॉक जहां अपना पिछला प्रदर्शन बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं एनडीए अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने की कोशिश में है।

End of Feed