Jayant Chaudhary joins NDA: NDA में शामिल हुई RLD, नड्डा-शाह से मुलाकात के बाद जयंत चौधरी ने किया औपचारिक ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2024, 08:16 AM IST

Jayant Chaudhary's RLD joins BJP-NDA: आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद आधिकारिक तौर पर उन्होंने एनडीए के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया।

Jayant Chaudhary joins NDA, Meet Amit Shah: लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल (RLD) आधिकारिक रूप से NDA में शामिल हो गई। पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने खुद इसका औपचारिक ऐलान भी किया। इससे पहले शनिवार को आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर एनडीए में शामिल होने की पुष्टि भी कर दी।

Jayant Chaudhary joins NDA

जयंत चौधरी एनडीए में हुए शामिल

जयंत चौधरी ने एनडीए के साथ गठबंधन का औपचारिक ऐलान करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में और आपके कलेक्टिव प्रयासों से राष्ट्र गति से आगे बढ़ रहा है। हमारे गठजोड़ परिवार के सभी सम्मानित कार्यकर्ता देश के हित में लिए गए पवित्र संकल्पों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

End of Feed