Jangpura Election Result 2025 Live: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया ने मानी हार, जीतने वाले उम्मीदवार को दी बधाई

ECI.gov.in Results 2025, Jangpura Vidhan Sabha Chunav Live: जंगपुरा सीट दिल्ली की 70 सीटों में से एक है। यह सीट दक्षिण पूर्व जिले में आती है। इस सीट का निर्वाचन क्षेत्र कोड 35041 है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट के चुनाव नतीजे पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। जंगपुरा सीट के चुनाव नतीजे से जुड़े हर लाइव अपडेट्स आपको यहां मिलते रहेंगे।

Jangpura Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 (जंगपुरा दिल्ली चुनाव रिजल्ट 2025) Election News Hindi LIVE Updates: दिल्ली की जंगपुरा सीट पर इस बार भी चुनावी लड़ाई काफी दिलचस्प और कांटे की रही। आप नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस बार पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतरे। जिनके सामने भारतीय जनता पार्टी ने तरविंदर सिंहर मारवाह और कांग्रेस ने फरहाद सूरी को प्रत्याशी बनाया। लेकिन जंगपुरा की जंग में मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा। जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने हार स्वीकार करते हुए कहा, "पार्टी कार्यकर्ताओं ने अच्छा संघर्ष किया, हम सभी ने कड़ी मेहनत की। लोगों ने भी हमारा समर्थन किया। लेकिन मैं 600 वोटों से हारा हूं। मनीष सिसोदिया ने जीतने वाले उम्मीदवार को बधाई देते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह विधानसभा क्षेत्र के लिए काम करेंगे।

Jangpura Election Result 2025 Live: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया ने मानी हार, जीतने वाले उम्मीदवार को दी बधाई

जंगपुरा विधानसभा सीट पर इस बार तरविंदर सिंह मारवाह, फरहाद सूरी, मनीष सिसोदिया, रविंद्र सिंह रवियोदय, अनिल कुमार, राकेश सागर, बिजेंद्र, अशोक बंबानी और सुनील कुमार कुकरेजा उम्मीदवार रहे। इस सीट से चुनाव जीतने के लिए सभी प्रत्याशियों ने अपना पूरा जोर और दमखम लगाया। मतदाताओं को रिझाने के लिए चुनावी वादे और क्षेत्र में विकास करना का दावा किया गया। चुनाव-प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी खूब चला।

End of Feed