J&K Election 2024 Voting: कश्मीर की चिनाब घाटी में चुनाव को लेकर दिखा वोटर्स में जोश, मतदान केंद्रों पर भारी भीड़

J&K Assembly Election 2024 Voting:चिनाब घाटी की सभी आठ विधानसभा सीटों में 1,328 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। पिछले तीन महीनों में इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों में तेजी देखी गई है, जिसमें छह सैन्यकर्मी और चार आतंकवादी मारे गए हैं।

J&K Assembly Election 2024 Voting: जम्मू-कश्मीर में करीब एक दशक के अंतराल पर हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बुधवार को चिनाब घाटी में बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे।डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में लगभग सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिसमें 7.14 लाख पात्र मतदाता 64 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां के चार जिले भी शामिल हैं।

KASHMIR VOTING 2024

चिनाब घाटी में बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार किश्तवाड़ जिले में शुरुआती दो घंटे में 14.83 प्रतिशत, डोडा में 12.90 प्रतिशत और रामबन में 11.91 प्रतिशत मतदान हुआ।कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के पूर्व अध्यक्ष विकार रसूल वानी, पूर्व मंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) उम्मीदवार सज्जाद अहमद किचलू सुबह अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले मतदाताओं में शामिल रहे जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार शगुन परिहार ने अपनी सफलता के लिए विशेष पूजा की।

End of Feed