Congress star campaigners list for Jalandhar Lok Sabha by election: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, सचिन पायलट, मनीष तिवारी शामिल हैं। जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से इस साल जनवरी में निधन हो गया था। कांग्रेस ने करमजीत कौर चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
जालंधर लोकसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट
कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने जालंधर के विभिन्न हिस्सों में पार्टी उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने मतदाताओं से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को करारा जवाब देने की अपील की। लोकसभा उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल है। जालंधर संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी।
उधर जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए शिअद-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार सुखविंदर कुमार सुक्खी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के इंदर इकबाल सिंह अटवाल और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार गुरजंट सिंह ने मंगलवार को पर्चा भरा। सुखी ने मतदाताओं से विभाजनकारी राजनीति करने वाले लोगों को सबक सिखाने की अपील की और जोर देकर कहा कि शिअद-बसपा गठबंधन ही राज्य में प्रभावी बदलाव ला सकता है।
बीजेपी उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने जालंधर से पर्चा भरा। अटवाल ने हाल ही में शिअद छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। उनके साथ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं जो पंजाब को प्रगति के पथ पर ला सकते हैं। बीजेपी नेता ने जालंधर उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगे।
