बंगाल में भी INDIA के लिए खुलने लगे दरवाजे, ममता बनर्जी ने फिर बढ़ाया दोस्ती का हाथ...,कांग्रेस को दिया तगड़ा ऑफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 11:21 PM IST

Mamata Banerjee: INDIA गठबंधन को तीन खुशखबरी मिली हैं। पहली उत्तर प्रदेश से है, जहां सपा और कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर बात बन गई है। दूसरी दिल्ली से है, जहां AAP और कांग्रेस के बीच भी फार्मूला लगभग तय हो चुका है। वहीं, अब ममता बनर्जी ने एक बार फिर बातचीत की पेशकश की है।

Mamata Banerjee: लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। तारीखों को ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है। इससे पहले देश का सियासी रुख एक बार फिर से बदलने लगा है। नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने से लगे झटके के बाद INDIA गठबंधन को एक के बाद एक लगातार तीन खुशखबरी मिली हैं। पहली उत्तर प्रदेश से है, जहां सपा और कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर बात बन गई है। दूसरी दिल्ली से है, जहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच भी फार्मूला लगभग तय हो चुका है।

TMC- Congress Alliance

ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ फिर की बातचीत की पेशकश

अब तीसरी खुशखबरी पश्चिम बंगाल से सामने आई है। खबर है कि मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के रुख नरम पड़ने लगे हैं और उन्होंने कांग्रेस की तरफ फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि टीएमसी ने कांग्रेस को एक बार फिर से सीट बंटवारे की पेशकश की है। बता दें, पहले ममता बनर्जी ने बंगाल की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

End of Feed