हरियाणा में अगर बनी कांग्रेस की सरकार, तो किसके हाथ होगी कमान? राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा इशारा

Haryana Election: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी ने करनाल से हरियाणा के नेताओं को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पार्टी में दो फाड़ की अटकलों के बीच ये कह दिया है कि हरियाणा में सबकी सरकार बनेगी, किसी एक की सरकार नहीं होगी। सबकी इज्जत होगी और सबका सम्मान होगा। इसके कई मायने हैं।

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में आज राहुल गांधी ने करनाल से हुंकार भरी, चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वो सभी संवैधानिक पदो पर RSS के लोगों को बैठा रहे हैं। देश की 90 फीसदी आबादी को उसका हक नहीं मिल रहा इसलिए जातीय जनगणना आवश्यक है।

Rahul Gandhi on Haryana Face

राहुल गांधी।

आज राहुल गांधी की सभा पर इसलिए भी सबकी निगाहें थी, क्योंकि आज राहुल के साथ मंच पर भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा भी मौजूद थी। मौके को देखते हुए, राहुल गांधी ने भी एक बड़ा संदेश नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी दे दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सबकी सरकार बनेगी, किसी एक की नहीं, सबका सम्मान होगा।

End of Feed