PM Modi News:'जब तक मोदी को नहीं हटाएंगे, मैं जिदा रहूंगा' बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे

Mallikarjun Kharge News: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं और इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। जब तक मोदी को नहीं हटाएंगे, मैं जिंदा रहूंगा, मैं आपकी बात सुनूंगा और आपके के लिए लड़ूंगा।'

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले वह मरने वाले नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर के तीसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन मल्लिकार्जुन खड़गे ने जसरोट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)

हालांकि सभा को संबोधित करते हुए बीच में मल्लिकार्जुन खड़गे की अचानक तबीयत भी खराब हो गई थी। लेकिन, जब उनकी तबीयत ठीक हुई तो उन्होंने दोबारा रैली को संबोधित किया।

End of Feed