कमल नाथ नहीं, छिंदवाड़ा से मैं ही लड़ूंगा चुनाव...नकुल नाथ ने खुद ही कर डाला अपनी उम्मीदवारी का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 12:02 PM IST

लोकसभा चुनाव तैयारियों के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा से अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया।

Nakul Nath: लोकसभा चुनाव 2024 की आहट के बाद टिकट को लेकर चर्चा और दावेदारी का दौर शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश में भी इसी को लेकर सियासत गर्म है। टिकट और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा और कयासों का दौर गर्म है। ऐसी ही चर्चाओं के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा से अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया।

Nakul Nath

नकुल नाथ ने किया उम्मीदवारी का ऐलान

नकुल नाथ का ऐलान...मैं ही बनूंगा उम्मीदवार

छिंदवाड़ा में एक जनसभा में कांग्रेस सांसद और कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ ने कहा, इस बार भी मैं लोकसभा चुनाव में आपका उम्मीदवार बनूंगा। ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि चुनाव कमल नाथ लड़ेंगे या नकुल नाथ, मैं बताना चाहूंगा कमल नाथ चुनाव नहीं लड़ेंगे, मैं चुनाव लड़ूंगा।

End of Feed