अशोक गहलोत खुद क्यों नहीं लड़ रहे लोकसभा चुनाव? बेटे को दिलाया टिकट...जानिए कांग्रेस ने कैसे चुने 10 सीटों पर प्रत्याशी

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Mar 12, 2024, 08:27 PM IST

Rajasthan Congress List: कल कांग्रेस CEC की बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अशोक गहलोत के चुनाव नहीं लड़ने पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे है तो गहलोत क्यों नहींं?

Rajasthan Congress List: कांग्रेस ने आज 43 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की इस दूसरी सूची में राजस्थान की 10 सीटें भी शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का है। उन्हें अशोक गहलोत की परंपरागत सीट जालोर से टिकट दिया गया है। जबकि, पिछले लोकसभा चुनाव में वैभव गहलोत को जोधपुर से मैदान में उतारा गया था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे।

Congress

कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की सूची

राजस्थान में कांग्रेस ने जिन 10 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। उनमें बीकाने, चूरू, झुंझनू, अलवर, भरतपुर, टोंक, जोधपुर, जालोर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ शामिल हैं। आइए जानते हैं कांग्रेस ने इन सीटों पर उम्मीदवारों का चयन कैसे किया? कल हुई CEC की बैठक में क्या-क्या हुआ...

End of Feed