Hoshangabad Chunav Result 2023: दो सगे भाई मैदान में, मजेदार होने वाला है होशंगाबाद विधानसभा सीटर का परिणाम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 3, 2023, 09:52 AM IST

Hoshangabad MP Chunav Election Result 2023: नर्मदापुरम संभाग की होशंगाबाद विधानसभा पर इस बार भाजपा से फिर डॉ. सीतासरन शर्मा को टिकट मिला है। कांग्रेस ने इन्हीं के सगे भाई गिरिजा शंकर शर्मा को विधायक पद का उम्मीदवार बनाया है। परिणाम दिलचस्प होगा।

Hoshangabad Vidhan Sabha Chunav Election Result 2023: मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है जहां कई दिग्गज नेताओं की किस्मत 17 नवंबर 2023 को जनता ने ईवीएम मशीन में लॉक कर दी थी। होशंगाबाद विधानसभा सीट का चुनाव इस बार शायद सबसे दिलचस्प होने वाला है, इसकी वजह भी बहुत दिलचस्प है। यहां दो प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार सगे भाई हैं। भारतीय जनता पार्टी से सीतासरन शर्मा और कांग्रेस से गिरिजा शंकर शर्मा इस बार विधायकी के लिए मैदान में उतरे हैं।

Hoshangabad Election Results Live

भारतीय जनता पार्टी से सीतासरन शर्मा और कांग्रेस से गिरिजा शंकर शर्मा इस बार विधायकी के लिए मैदान में उतरे हैं

क्रमांकउम्मीदवारपार्टीमतपरिणाम

End of Feed