'अमित शाह के हेलीकॉप्टर की भी हुई थी चेकिंग', उद्धव के बैग की जांच पर सामने आई EC की सफाई

Maharashtra Elections: शिवसेना (यूबीटी) के पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बैग की जांच पर चुनाव आयोग की सफाई सामने आई है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के विमानों और हेलीकॉप्टर की जांच की जाती है।

Maharashtra Elections: शिवसेना (यूबीटी) के पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बैग की जांच करने के चुनाव अधिकारियों के कदम पर सवाल उठाने के एक दिन बाद निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के विमानों और हेलीकॉप्टर की जांच की जाती है।

uddhav thackeray

उद्धव ठाकरे (फोटो साभार: https://x.com/uddhavthackeray)

सूत्रों ने कहा कि पिछले चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान और हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी।

End of Feed