Haryana Election: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल, दिल खोलकर की पार्टी की तारीफ, बीजेपी को खूब सुनाया

Haryana Elections: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले दोनों ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उनसे मुलाकात की।

Haryana Elections 2024: देश की मशहूर पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 से पहले आज कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया गया। इस दौरान विनेश और पूनिया के साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी नेता पवन खेड़ा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया एक मंच पर मौजूद रहे। दोनों के हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की चर्चा है और इनकी सीटों के नाम भी तय कर लिए गए हैं।

Congress

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल

विनेश बोलीं- कांग्रेस में शामिल होने पर गर्व है

कांग्रेस में शामिल होने पर विनेश फोगाट ने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देती हूं...कहते हैं ना कि बुरे वक्त में पता लगता है कि अपना कौन है...जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था तो बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियां हमारे साथ थीं। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी पार्टी में शामिल हुई हूं जो महिलाओं के साथ खड़ी है और 'सड़क से संसद' तक लड़ने के लिए तैयार है।

End of Feed