हरियाणा चुनाव का घमासान: JJP-ASP ने 13, तो AAP ने 19 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, कांग्रेस चौथी लिस्ट आई

आज आप ने 19 और उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस तरह पार्टी ने कुल 89 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं, जेजेपी-आजाद समाज पार्टी ने भी 13 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों द्वारा उम्मदवारों की सूची तेजी से जारी की जा रही है। कांग्रेस-भाजपा के अलावा छोटी पार्टियां भी मैदान में है और मुकाबले को दिलचस्प बना रही हैं। आज आप ने 19 और उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस तरह पार्टी ने कुल 89 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं, हालांकि ऐसा नहीं हो सका।

haryana election

हरियाणा चुनाव 2024

वहीं, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की। नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है।

End of Feed