हरियाणा चुनाव: कांग्रेस में मचा घमासान, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 13 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2024, 03:43 PM IST

हरियाणा चुनाव में गहमागहमी के बीच कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त 13 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कौन-कौन नेता शामिल हैं जानिए।

Haryana Elections:हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कई नेताओं के बागी हो जाने के बाद अब कांग्रेस को इन पर एक्शन लेने पर मजबूर होना पड़ा है। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त 13 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें कई निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

congress

कांग्रेस ने बागियों को किया बाहर

इन नेताओं को पार्टी से निकाला

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित किया जा रहा है। हरियाणा की कांग्रेस इकाई के प्रमुख उदय भान द्वारा जारी पार्टी आदेश के अनुसार, गुहला अनुसूचित जाति (एससी) सुरक्षित सीट से नरेश धांडे, जींद से प्रदीप गिल, पुंडरी से सज्जन सिंह ढुल और सुनीता बट्टन, नीलोखेड़ी-एससी (सुरक्षित) से राजीव मामूराम गोंदर और दयाल सिंह सिरोही, पानीपत ग्रामीण से विजय जैन, उचाना कलां से दिलबाग सांडिल, दादरी से अजीत फोगाट, भिवानी से अभिजीत सिंह, बवानी खेड़ा-एससी (सुरक्षित) से सतबीर रतेरा, पृथला से नीटू मान और कलायत से अनीता ढुल बड़सीकरी को निष्कासित कर दिया गया है।

End of Feed