Haryana Elections: नवीन जिंदल की मां ने भर दिया नामांकन, हिसार सीट से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

Hisar Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव में नया मोड़ आ गया है। भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा है कि हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और ओम प्रकाश जिंदल ने इस परिवार से मेरा रिश्ता जोड़ा था।

Haryana Chunav: कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने बृहस्पतिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हिसार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। सावित्री जिंदल हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रही थीं। जाने-माने उद्योगपति दिवंगत ओ.पी. जिंदल की पत्नी सावित्री (74) ने आज नामांकन की आखिरी तारीख पर पर्चा दाखिल किया। वह हरियाणा के मंत्री और हिसार से मौजूदा विधायक कमल गुप्ता के खिलाफ मैदान में उतरीं हैं।

Savitri Jindal file nomination

हिसार सीट से नामांकन दाखिल करते हुए सावित्री जिंदल।

चुनाव लड़ेंगी देश की सबसे अमीर महिला

‘फोर्ब्स इंडिया’ ने सावित्री जिंदल को इस साल देश की सबसे अमीर महिला बताया है, जिनकी कुल संपत्ति 29.1 अरब डॉलर है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

End of Feed