हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए क्या है कांग्रेस का प्लान? AAP से नहीं होगा गठबंधन, इस दिग्गज ने बताई वजह

Election News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, लेकिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावनाएं अब न के बराबर हो चुकी है। खुद कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने ये साफ कर दिया है कि आप से गठबंधन की संभावना नहीं है, हरियाणा में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

Congress Plan for Haryana: कांग्रेस और आम आदमी के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर अब पूर्णविराम लगता नजर आ रहा है। हरियाणा में दोनों पार्टियों ने अपने-अपने दम पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। तभी तो कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी खुद में मजबूत है तथा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

AAP Congress Plan for Haryana

हरियाणा में नहीं होगा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन!

जजपा, बसपा और इनेलो से कांग्रेस को कितना नुकसान?

कांग्रेस नेता ने यह दावा भी किया कि इस चुनाव में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन और जननायक जनता पार्टी (जजपा) से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा तथा मुख्य विपक्षी दल पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। सैलजा का यह भी कहना था कि कांग्रेस जिन राज्यों में विपक्ष में होती है वहां आमतौर पर मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करती है।

End of Feed