Haryana Chunav Parinam Results 2024 Live: करनाल, कैथल और पानीपत सीटों पर कौन मार रहा बाजी, जानिए हर ताजा अपडेट LIVE

Haryana Prainam Results 2024, Karnal, Kaithal and Panipat Vidhan Sabha Results Live Updates: करनाल डिवीजन के तीन जिलों करनाल, कैथल और पानीपत में कुल 12 सीटें हैं। यहां जानिए सभी 12 सीटों का हाल। किस सीट पर किस नेता और किस पार्टी को मिली बढ़त या जीत।

Karnal Kaithal and Panipat Vidhan Sabha Results Live Updates: हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 का परिणाम आज आ जाएगा। बता दें, हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के तहत करनाल डिवीजन की तीनों जिलों की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर लोगों की निगाहें टिकी हुई है। जानकारी के अनुसार, इन तीनों डिवीजन की सभी विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। आइए जानते है इन सीटों का हाल...

Haryana Chunav Prainam 2024

जानिए करनाल, कैथल और पानीपत सीटों का हाल

करनाल डिवीजन की इंद्री से कांग्रेस के राकेश कंबोज आगे चल रहे हैं, वहीं, करनाल से जगमोहन आनंद आगे चल रहे हैं। वहीं नीलोखेड़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एक SC सीट है। कांग्रेस और BJP के बीच इस सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं अगर पानीपत सिटी विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी को बड़ी बढ़त मिली हुई है। 6 राउंड के बाद बीजेपी के प्रमोद विज 14056 वोट से आगे चल रहे है।

End of Feed