हरियाणा चुनाव में INLD उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

इनेलो और बसपा साथ मिलकर लड़ रहे हैं। हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा में इनेलो 53 और बसपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। देखिए प्रमुख इनेलो उम्मीदवारों की सूची।

Haryana INLD Candidates List: हरियाणा का विधानसभा चुनाव की गहमागहमी जारी है और सभी दलों की ओर से चुनाव प्रचार जोरों पर है। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच है। इसके अलावा इनेलो, जेजेपी, आप, बसपा जैसी पार्टियां भी मैदान हैं और मुकाबले को मुश्किल बनाने की कोशिश में हैं। इनेलो और बसपा साथ मिलकर लड़ रहे हैं। हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा में इनेलो 53 और बसपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

INLD

हरियाणा चुनाव में इनेलो उम्मीदवारों की सूची

प्रमुख इनेलो उम्मीदवारों की सूची

फतेहाबाद - सुनैना चौटाला

डबवाली - आदित्य चौटाला

टोहाना - कुणाल करण सिंह

जुलाना - सुरेंद्र लाठर

मुलाना - प्रकाश भारती

पुन्हाना - दया भड़ाना

नूंह - ताहिर हुसैन

पिहोवा - बलदेव सिंह वड़ैच

नीलोखड़ी - बलवान वाल्मिकि

फिरोजपुर झिरका - मोहम्मद हबीब

इसराना (SC) - सूरजभान नारा

रामपाल माजरा- कलायत

शेर सिंह बर्शमी- लाडवा

अर्जुन सिंह चौटाला- रानिया

उमेद लोहान- नारनौद

शीला राठी- बहादुरगढ़

तैयब हुसैन भिमसिका- हाथिन

मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन- कलांवाली

End of Feed