कांग्रेस पर फरीदाबाद रैली में जमकर बरसे CM योगी, बोले- ये पार्टी है देश की हर समस्या के लिए जिम्मेदार

Haryana Assembly Elections: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस की वजह से 65 साल तक नहीं हो सका। कांग्रेस ही देश की हर समस्या का नाम है और दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है, जो समाधान करती है।

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा चुनाव के लिए जोरों के चल रही रैलियों के बीच आज सीएम योगी ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस की वजह से 65 साल तक नहीं हो सका। 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने और 2017 में उत्तर प्रदेश में मोदी जी के आशीर्वाद से सीएम बना। वहां पर बीजेपी की सरकार बनी और मंदिर बनाने का रास्ता साफ होने लगा। सीएम योगी ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन भारत माता की जय और जय श्री राम के जयघोष के साथ शुरू हुआ। सीएम योगी ने कहा कि पूरी दुनिया इस बात को जानती है कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद रामलला अपनी जगह पर विराजमान हुए। अयोध्या में भव्य मंदिर बने, रामलला अपने स्थान पर विराजमान हों इसके लिए कई लड़ाई लड़ी गई।

CM Yogi

सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

कांग्रेस ही देश की हर समस्या का नाम है- सीएम योगी

सीएम योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस एक समस्या का नाम है। देश की जितनी भी समस्या हैं यह सब कांग्रेस की देन हैं। देश के विभाजन की त्रासदी, देश को जाति-भाषा में बांटा, देश को आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद और अराजकता की भट्टी में धकेलने का कार्य भी सिर्फ कांग्रेस ने ही किया है। देश में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और भाई भतीजावाद की प्रकृति को फैलाने का कार्य हो या फिर कुछ और सभी कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ही देश की हर समस्या का नाम है और दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है, जो समाधान करती है।

End of Feed