Gautam Gambhir Quit Politics: गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पॉलिटिकल पारी को दिया विराम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2024, 10:49 AM IST

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि वह अब अपना फोकस क्रिकेट पर लगाना चाहते हैं। लिहाजा उन्हें राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त कर दिया जाए। गौतम गंभी फिलहाल पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं।

Gautam Gambhir: दिल्ली से भाजपा सांसद व क्रिकेटर गौतम गंभीर अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि वह अब अपना फोकस क्रिकेट पर लगाना चाहते हैं। इसको लेकर उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी अपील की है।

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने पार्टी अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। उन्होंने कहा, मुझे लोगों की सेवा का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

End of Feed