गलती हो या न हो, गाली खानी है- जब सबके सामने कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को दिलाई पावर ऑफ अटॉर्नी की याद

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 17, 2023, 09:30 PM IST

वीडियो में कमलनाथ एक कार्यक्रम को संबोधित करते दिख रहे हैं। इसी दौरान कमलनाथ, दिग्विजय सिंह को उस पावर ऑफ अटॉर्नी की याद दिलाई, जो वर्षों पहले उन्होंने दी थी।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुईं हैं। कांग्रेस में टिकट के दावेदारों को लेकर आलाकमान परेशान है। टिकट को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच k कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ मजाकिया अंदाज में संवाद कर रहे हैं। हालांकि जो बातचीत हुई है, उसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

kamal nath and digvijay singh

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच मजाकिया संवाद हुआ वायरल

क्या है वीडियो में

वीडियो में कमलनाथ एक कार्यक्रम को संबोधित करते दिख रहे हैं। इसी दौरान कमलनाथ, दिग्विजय सिंह को उस पावर ऑफ अटॉर्नी की याद दिलाई, जो वर्षों पहले उन्होंने दी थी। पहले कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर आपकी बात न मानें तो उनके कपड़े फाड़ना। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि फॉर्म पर साइन किसके होते हैं, पीसीसी चीफ (कमलनाथ) के, तो कपड़े किसके फटने चाहिए बताओ? इसके बाद कमलनाथ कहते हैं कि उनका और दिग्विजय सिंह के संबंध राजनीतिक नहीं है, हंसी मजाक का है। कमलनाथ ने कहा- "मैंने बहुत पहले इनको एक पावर ऑफ ऑटर्नी दी थी मैंने, वो पावर ऑफ एटॉर्नी थी कि आप कमलनाथ के लिए पूरी गालियां खाइए, ये पावर ऑफ अटॉर्नी आज भी वैलिड है"। इस पर दिग्विजय सिंह कहते हैं कि गलती कौन कर रहा है, ये पता होना चाहिए। इसके बाद कमलनाथ कहते हैं- "गलती हो या न हो गाली खानी है।"

End of Feed