Haryana Election: जिस तोशाम सीट पर है भाई-बहन के बीच लड़ाई, वहां से कांग्रेस को जिताने के लिए मैदान में उतरे सहवाग

Haryana Election: तोशाम में हुए 12 चुनावों में से नौ में बंसी लाल परिवार के सदस्य ने जीत हासिल की है। कुल मिलाकर, परिवार ने इनमें से 11 चुनाव लड़े हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • तोशाम सीट पर बंशीलाल की पोती है बीजेपी उम्मीदवार
  • कांग्रेस से बंशीलाल के भाई के बेटे हैं उम्मीदवार
  • कांग्रेस उम्मीदवार के लिए सहवाग ने मांगे वोट

Haryana Election: भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, एक कांग्रेस उम्मीदवार को जीतने के लिए मैदान में उतर गए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने बकायदा तोशाम सीट के कांग्रेस उम्मीदवार के साथ एक वीडियो जारी कर, लोगों को उन्हें जीताने की अपील की है। इस दौरान सहवाग ने कांग्रेस उम्मीदवार के साथ पारिवारिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को कांग्रेस उम्मीदवार को एक मौका देना चाहिए।

virendra sachdeva congress support

तोशाम से कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने के लिए मैदान में उतरे वीरेंद्र सहवाग

End of Feed