केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा के शाहबाद में केस दर्ज, यमुना के पानी में जहर मिलाने वाले बयान पर फंस गए बुरे, लग गईं पांच धाराएं

हरियाणा के शाहबाद में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। केजरीवाल पर केस, अदालत के आदेश के बाद दर्ज किया गया है।

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में मुकदमा दर्ज हुआ है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कई संगीन धाराएं लगाईं गई है। केजरीवाल के खिलाफ यह केस यमुना के पानी में जहर मिलाने के आरोप वाले बयान से संबंधित है। जिसमें उन्होंने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। केजरीवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत केस दर्ज किया गया है।

End of Feed