Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) आज यानी 1 जून 2024 को समाप्त हो गए। सात चरणों में हुए मतदान के बाद अब हर किसी को मंगलवार 4 जून का इंतजार है, जब चुनाव (Loksabha Election Result 2024) परिणाम घोषित होंगे। सातवें चरण का मतदान सम्पन्न होते ही एग्जिट पोल (Exit Polls) सामने आए। Timesnow नवभारत-ETG ने शाम 6.39 से एक-एक करके हर राज्य का एग्जिट पोल सामने रखा। सभी राज्यों के एग्जिट पोल के आंकड़े को जोड़कर देखें तो एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनने जा रही है। चलिए जानते हैं एग्जिट पोल के अन्य नतीजे -
एग्टिज पोल के अनुसार किस पार्टी को कितनी सीटें
एक बार फिर मोदी सरकार, लेकिन नहीं होगा 400 पार
Timesnow नवभारत-ETG के एग्जिट पोल के अनुसार लगातार तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनने का अनुमान है। BJP के नेतृत्व वाले केंद्र में सत्तारूढ़ NDA गठबंधन को इस बार कुल 543 लोकसभा सीटों में से 358 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि NDA गठबंधन को लोकसभा चुनाव 2019 में 353 सीटें मिली थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के लिए 370 और NDA के लिए 400 पार का नारा दिया था, लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार NDA 400 के आंकड़े से काफी दूर नजर आ रहा है।I.N.D.I.A को झटका
Timesnow नवभारत-ETG के एग्जिट पोल के अनुसार विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A इस बार 150 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगा। अनुमान है कि I.N.D.I.A को 132 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 53 सीटें जाने का अनुमान एग्जिट पोल के अनुसार है। बता दें कि साल 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में UPA को कुल 91 सीटें मिली थीं। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी सहित समूचा विपक्ष दावा कर रहा है कि I.N.D.I.A को इस बार 295 सीटें मिलेंगी और सत्तारूढ़ NDA 220 सीटों के आसपास सिमट सकता है।NDA में किस पार्टी को कितनी सीटेंएग्जिट पोल के अनुसार यह तो तय है कि देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार आ रही है। लेकिन यह देखना भी दिलचस्प होगा कि इस गठबंधन में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA के लिए 400 और BJP के लिए 370 का लक्ष्य रखा था। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा अकेले 315 सीटें जीत सकती है, जो बहुमत के आंकड़े 272 से काफी आगे है। ज्ञात हो कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 303 सीटें मिली थीं और 2014 में 282 सीटों के साथ पार्टी बहुमत में आयी थी। इस गठबंधन में नीतीश कुमार की JDU को 10 और चंद्र बाबू नायडू की TDP को 8 सीटें मिलने का अनुमान है। किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं, नीचे टेबल में देखें
| पार्टी | सीट | पार्टी | सीट | |
| बीजेपी | 315 | AJP | 1 | |
| जेडीयू | 10 | अपना दल (S) | 2 | |
| एलजेपी | 5 | RLD | 1 | |
| जेडीएस | 2 | निषाद पार्टी | 1 | |
| एनपीपी | 2 | SBSP | 2 | |
| PMK | 1 | TDP | 10 | |
| MDMK | 1 | JSP | 1 | |
| AJSU | 1 | NCP | 1 | |
| शिव सेना (शिंदे) | 4 |
I.N.D.I.A में किस पार्टी को कितनी सीटें
एग्जिट पोल के अनुसार विपक्ष के इंडिया गठबंधन को कुल 132 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें कांग्रेस अपने पिछले दो चुनावों से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है और गठबंधन के अंदर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिख रही है। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 64 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि 2019 में पार्टी को 52 और 2014 में 44 सीटें ही मिल पाई थीं। गठबंधन में डीएमके को 17, शिवसेना (उद्धव) को 14, समाजवादी पार्टी को 10 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य पार्टियों का हाल नीचे टेबल में देख सकते हैं।| पार्टी | सीट | पार्टी | सीट | |
| कांग्रेस | 64 | RLP | 1 | |
| डीएमके | 17 | CPM | 3 | |
| शिवसेना (उद्धव) | 14 | CPI | 3 | |
| समाजवादी पार्टी | 10 | VCK | 2 | |
| RJD | 5 | IUML | 1 | |
| AAP | 4 | JMM | 1 | |
| NCP (शरद) | 4 | NC | 2 | |
| TMC | 20 | PDP | 1 |
