फर्क तो समझ ही सकता हूं, मौसम वैज्ञानिक का बेटा हूं- टाइम्स नाउ नवभारत पर बोले चिराग पासवान, तेजस्वी से लेकर राहुल गांधी तक पर की बात

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि बिहार में अभी सीधी लड़ाई नीतीश कुमार और तेजस्वी के बीच ही है।

केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए बिहार के वोटर लिस्ट से लेकर बिहार चुनाव की लड़ाई, सीटों के बंटवारे और विपक्ष की राजनीति पर खुलकर बात की। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि वो कभी डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे। वहीं नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था पर बात करते हुए चिराग ने कहा कि नीतीश सरकार लॉ एंड ऑर्डर के मामले में फिलहाल फेल दिख रही है।

chirag paswan interview

टाइम्स नाउ नवभारत पर चिराग पासवान का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

बिहार वोटर लिस्ट विवाद पर क्या बोले चिराग पासवान

बिहार में चुनाव आयोग की ओर से किए जा रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) को लेकर जब चिराग पासवान से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर एनआरसी करना ही होगा तो बैकडोर से क्यों करेंगे। ये अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है। आप सीमांचल के एरिया में जाके देख लीजिए आधार कार्ड मतलब वहां पर 100% की आबादी है तो वहां पर 123 से 135% तक के आधार कार्ड बने हुए हैं। क्या चल रहा है ये, हो ही रही है ना कहीं ना कहीं घुसपैठ।

End of Feed