Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग को मिली 11 हजार से ज्यादा शिकायतें

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2023, 11:39 PM IST

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आयोग के पास 11 हजार से ज्यादा शिकायतें आई है। पिछले विधानसभा निर्वाचन की तुलना में अब तक ढाई गुना अधिक शिकायतें प्राप्त हुई है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विधानसभा निर्वाचन 2023 में सी-विजिल ऐप से 11 हजार 257 शिकायतें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की मिली, जिनका त्वरित निराकरण किया गया। पिछले 2018 के विधानसभा निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 3,990 शिकायतें सी-विजिल ऐप के माध्यम से प्राप्त हुई थी।

election commision

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आयोग के पास 11 हजार से ज्यादा शिकायतें

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में 9 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू है। इस बीच आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा सके, साथ ही नागरिक भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की त्वरित शिकायत कर सकें, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल ऐप तैयार कराया गया।

End of Feed