चुनाव आयोग का सख्त कदम, महाराष्ट्र डीजीपी रश्मि शुक्ला का तुरंत तबादला करने का दिया आदेश

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को रश्मि शुक्ला का प्रभार कैडर के अगले वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया।

EC orders Transfer of Maharashtra DGP: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद सोमवार को राज्य सरकार को तत्काल प्रभाव से पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला का तबादला करने का निर्देश दिया है। सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव से तीन नए नामों का पैनल भी मांगा है।

DGP maharashtra

DGP रश्मि शुक्ला

तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम मांगे

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को रश्मि शुक्ला का प्रभार कैडर के अगले वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया। सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव को डीजीपी पद पर नियुक्ति के लिए मंगलवार दोपहर तक तीन आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल भेजने का भी निर्देश दिया गया।

End of Feed