हरियाणा में फिलहाल सरकारी नौकरी नहीं, विधानसभा चुनाव के बाद ही आएगा भर्ती प्रक्रिया का रिजल्ट; EC का आदेश

चुनाव आयोग में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शिकायत की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने शिकायत की जांच की और फिर परिणामों के जारी करने पर रोक लगाने की घोषणा की गई है।

हरियाणा में सरकार नौकरियों के इंतजार कर रहे युवाओं को झटका लगा है। चुनाव आयोग ने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में चल रही भर्ती प्रक्रियों के परिणामों को जारी करने पर रोक लगा दी है। अब चुनाव के बाद ही भर्ती प्रक्रियाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला किया है।

haryana govt job

हरियाणा में चल रही भर्ती प्रक्रिया के परिणामों की घोषणा पर रोक

क्या कहा था कांग्रेस सांसद ने

मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश से प्राप्त शिकायत का संज्ञान लिया है, जिसमें हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5600 पदों, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा टीजीटी और पीटीआई के 76 पदों तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में बताया गया है।

End of Feed