देश की बेटियाँ हार गई... कैसरगंज से बृजभूषण के बेटे को बीजेपी से टिकट मिलने पर फूटा पहलवान साक्षी मलिक का दर्द

Wrestler Sakshi Malik on Brijbhushan Sharan: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से बृजभूषण के बेटे करण भूषण को बीजेपी टिकट मिलने पर पहलवान साक्षी मलिक अपना दर्द रोक नहीं पाईं और ट्वीट कर अपनी बात कही है।

KEY HIGHLIGHTS

  1. महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण का टिकट बीजेपी ने काट दिया
  2. उसके बदले उनके छोटे बेटे करण भूषण को बीजेपी ने उनकी सीट कैसरगंज से लोकसभा टिकट दिया
  3. पहलवान साक्षी मलिक इसपर अपना दर्द रोक नहीं पाईं और ट्वीट कर दर्द बयां किया

Wrestler Sakshi Malik on Brijbhushan Sharan: महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह का टिकट बीजेपी ने काट दिया पर उसके बदले उनके छोटे बेटे करण भूषण को बीजेपी ने उनकी सीट कैसरगंज से टिकट दिया है। BJP ने गुरुवार शाम इसकी घोषणा की, इसे लेकर पहलवान साक्षी मलिक (Wrestler Sakshi Malik) ने ट्वीट कर अपनी तकलीफ साझा की है।

Wrestler Sakshi Malik on Brijbhushan Sharan

पहलवान साक्षी मलिक अपना दर्द रोक नहीं पाईं

गौर हो कि बीजेपी बृजभूषण शरण सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर के तैयार नहीं थी और उनका टिकट यहां से कट गया पर ये टिकट रहा उनके ही परिवार में, उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को बीजेपी ने कैसरगंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार घोषित कर दिया।

End of Feed