Delhi Assembly Election 2025 Result Date : दिल्ली में 8 फरवरी को आएंगे चुनाव नतीजे, सुबह 8 बजे से गिने जाएंगे वोट

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Date 2025, Delhi Assembly Election Ka Result Kab Aayega, दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कब आएगा: दिल्ली में पिछली बार के मुकाबले इस बार मतदान कम हुआ है। 2020 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में 62.60 प्रतिशत और 2015 में 67.47 फीसदी मतदान हुआ। इस बार चुनाव नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result Date 2025, Delhi Assembly Election Ka Result Kab Aayega, दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कब आएगा: दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए पांच फरवरी को 60.44% मतदान हुआ। मतदाताओं ने 699 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत ईवीएम में बंद कर दी। दिल्ली में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जिसका समापन शाम छह बजे हुआ। अब सभी को चुनाव नतीजे का इंतजार है। इन सभी सीटों के चुनाव परिणाम आठ फरवरी यानी शनिवार को आएंगे। केंद्रों पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सीटों पर पहले रुझान आएंगे और फिर यही रुझान नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। दिल्ली में 1.56 करोड़ पात्र मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदान 66.25 प्रतिशत उत्तर-पूर्वी जिले में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मतदान 56.16 प्रतिशत दक्षिण-पूर्वी जिले में हुआ।

Delhi Chunav

दिल्ली में 5 फरवरी को हुआ मतदान।

मुस्तफाबाद में सबसे अधिक मतदान

विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 69 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि महरौली में सबसे कम 53.04 प्रतिशत वोट डाले गये।

End of Feed