जीत की खूशबू आते ही BJP कार्यकर्ताओं का जश्न, खुशी से रो पड़े कार्यकर्ता, दिल्ली में 26 साल का वनवास होने के आसार

जीत की उम्मीद की खुशी में बीजेपी समर्थकों ने ढोल की थाप पर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए, जिससे उत्सव जैसा माहौल बन गया। भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के कटआउट हाथ में लिए हुए इन समर्थकों ने एक-दूसरे को भगवा रंग का पाउडर भी लगाया।

Celebrations at BJP Headquarters: दिल्ली विधानसभा चुनाव में परिणामों का रुझान देखकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता गदगद हैं और नतीजा आने से पहले ही पार्टी मुख्यालय पर जश्न भी शुरू हो गया। रुझानों को देखकर भाजपा समर्थकों ने दिल्ली मुख्यालय के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया। मतगणना रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 26 साल से अधिक समय बाद निर्णायक जनादेश के साथ राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में लौटती दिख रही है। इस मौके ने कार्यकर्ताओं को भावुक कर दिया और एक समर्थक खुशी के मारे रोने लगा।

BJP Delhi

BJP समर्थकों का जश्न

समर्थकों ने मनाया जश्न

इसी खुशी में समर्थकों ने ढोल की थाप पर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए, जिससे उत्सव जैसा माहौल बन गया। भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के कटआउट हाथ में लिए हुए इन समर्थकों ने एक-दूसरे को भगवा रंग का पाउडर भी लगाया। चुनाव आयोग द्वारा जारी नवीनतम रुझानों के अनुसार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 41 पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि AAP 29 पर आगे है।

End of Feed