Delhi Chunav Parinam 2025, AAP Amanatullah Khan: ओखला सीट से अमानतुल्लाह खान की हैट्रिक, रिकॉर्ड मतों से BJP को चटाई धूल

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Okhla Seat AAP Candidate Amanatullah Khan Result Updates: दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान ने बड़ी जीत दर्ज की है। अमानतुल्लाह खान ने ओखला सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्हों ने बीजेपी के मनीष चौधरी को 23639 वोटों से शिकस्त दी है।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Okhla Seat AAP Candidate Amanatullah Khan Result Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है, जिसमें ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 23,639 वोटों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मनीष चौधरी को हराया। अमानतुल्लाह खान को कुल 88,943 वोट मिले, जबकि भाजपा के मनीष चौधरी 65,304 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इस सीट से पहली बार चुनाव लड़ रही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार शिफा-उर-रहमान खान ने 39,558 वोट हासिल किए। ओखला सीट पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, क्योंकि एआईएमआईएम ने इस चुनाव में दिल्ली दंगों के आरोपी शिफा-उर-रहमान को मैदान में उतारा था। इससे मुकाबला त्रिकोणीय बन गया था, लेकिन अंततः आम आदमी पार्टी ने यह सीट बरकरार रखी। अमानतुल्लाह खान ने जीत के बाद आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मैं तहे दिल से अपनी जनता और ओखला की आवाम का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हम पर भरोसा किया। हम उनके हर मसले को हल करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि, यह हमारे लिए दुख का समय भी है क्योंकि हमारी सरकार नहीं बनी। हमारे बड़े नेता चुनाव हार गए। सत्ता पक्ष ने तंत्र का इस्तेमाल कर हमारे नेताओं को हराया, लेकिन हम अपने काम को जारी रखेंगे।

Okhla

ओखला विधानसभा सीट

बता दें कि दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में जोरदार वापसी हुई है। खबर लिखे जाने तक भाजपा ने 47 सीटों पर जीत दर्ज कर ली थी और 1 सीटों पर आगे चल रही थी। आम आदमी पार्टी (आप) ने 21 सीटों पर जीत हासिल की और 1 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। कांग्रेस अपना खाता खोलने में असफल रही।

End of Feed