Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट कितनी असरदार? समझिए सारी ABCD

Delhi Chunav 2025: क्या भाजपा इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सत्ता से उखाड़ पाने में कामयाब हो पाएगी? फिलहाल इस सवाल के जवाब के लिए अभी इंतजार करना होगा। इसी बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। आपको इस लिस्ट के मायने समझाते हैं।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के चुनावी दंगल में किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा और किसकी उम्मीदों पर चोट गहरा लगेगा? इस सवाल का जवाब दिल्ली की जनता को देना है। अपनी वोट की ताकत से दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्लीवासी इस बात का फैसला 5 फरवरी को कर देंगे कि उन्हें आम आदमी पार्टी की सरकार पसंद है या फिर वो दिल्ली में बदलाव चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक कई बड़े दावे और वादे कर रहे हैं। हालांकि इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प मोड में है। भाजपा ने आप सरकार के खिलाफ सड़क से सोशल मीडिया तक मोर्चा खोल रखा है।

BJP Plan for Delhi Elections

दिल्ली चुनाव में बीजेपी का क्या होगा?

भाजपा की दूसरी लिस्ट कितनी असरदार?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस टिकट बंटवारे में कई मुख्य बातें देखने को मिली हैं। दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हरीश खुराना को टिकट मिला है। इसके अलावा भाजपा के फायरब्रांड नेता, कपिल मिश्रा को भी टिकट मिला है। कभी कपिल का नाता आम आदमी पार्टी से हुआ करता था। इस लिस्ट में पूर्वांचली के मुद्दे का भी असर नजर आया। सूची में चार पूर्व विधायक और आठ वर्तमान पार्षदों के नाम शामिल हैं। मतलब समझा जा सकता है कि इस बार आप की राह को भाजपा आसान नहीं रहने देगी।

End of Feed